कम्पोजिट विद्यालय में छात्र और अध्यापिका का केक काट मनाया गया जन्मदिन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

प्रधानमंत्री पोषण मध्यान भोजन योजनांतर्गत बच्चे एवं अध्यापिका मनाए जन्मदिन

अभिभावकों का ध्यान आकर्षित करने के लिए अपनायी गयी यह पहल

सोनभद्र। जनपद में सरकारी विद्यालयों के प्रति अभिभावकों में अच्छी सोच विकसित करने के उद्देश्य से आज कम्पोजिट विद्यालय  सेंहुआ में अध्यापिका जयश्री विश्वकर्मा और एक छात्र आशुतोष गोस्वामी का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। इस दौरान खण्ड शिक्षा आधिकारी अरविन्द कुमार पटेल और पिरामल फाउंडेशन के लोग मौजूद रहे।

इस तरह के कार्यक्रमो को आयोजित कर  पिरामल फाउंडेशन की सहयोगी संस्था  स्पेश जो की जनपद के 50 विद्यालय में बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकाश हेतु कार्यक्रम छलांग आयोजित करती है के प्रानिधि राज कुमार विश्वकर्मा द्वारा सभी बच्चों को मध्यान्ह भोजन फल, मेवा ,हलवा खिलाते हुए स्टेशनरी पेन आदि वितरित करते हुए तिथि भोजन का आयोजन किया गया।

उक्त कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी अरविन्द पटेल एवं विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुमन शर्मा द्वारा बताया गया की उक्त कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य है कि बच्चों के साथ आम जनमानस का भावनात्मक लगाव को बढ़ाया जा सके, जिससे बच्चों का रुझान स्कूलों की तरफ ज्यादा हो सके और अभिवावकों और बच्चों का शिक्षा के प्रति रुझान हो सके।

उक्त कार्यक्रम में संस्था प्रमुख राज कुमार एवं पिरामल फाउंडेशन से वीरेंद्र पाण्डेय द्वारा विद्यालय परिसर का आभार व्यक्त करते हुए कहा की हम प्रयास करेंगे की अन्य विद्यालयों में भी ग्राम पंचायत के सहयोग से इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जा सके जिससे विद्यालय में बच्चों के ठहराव सहित अभिवावकों ,बच्चों समेत विद्यालय समिति को मजबूत किया जा सके।

उक्त कार्यक्रम में नीति फेलो मनीषा सिंह, ग्राम प्रधान सैलेश पाण्डेय, शिक्षा विभाग से ए आर पी शशि भूषण सिंह, विमल मिश्रा, शिक्षक इंद्रदेव पाण्डेय, नागेंद्र पाठक,पूजा गरिमा,बिनु पाण्डेय,ममता अग्रवाल, शिवम अग्रवाल, दीनानाथ गोस्वामी, विनोद चौबे,रामनारायण पाण्डेय,सत्येंद्र तिवारी पिरामल फाउंडेशन से शायनी बोस, स्वाति सुमन स्पेश संस्था से संदीप कश्यप ,कृष्ण कुमार आदि ने सहयोग किया ।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?