अमित मिश्रा
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में घोरावल कोतवाली क्षेत्र के तिलौली में मारुति की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। इस सड़क दुर्घटना में घायलो को आसपास के लोगो ने सीएचसी पहुंचाया जहाँ चिकित्सको द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बृजराज 60 वर्ष अपने दामाद से मिलने के लिए तिलौली गांव के बृजेश 32 वर्ष के पास गए थे। उनके साथ रिश्तेदारी के बच्चा 55 वर्ष निवासी चंदौली भी थे। तिलौली से तीनों लोग एक साथ बाइक पर सवार होकर निकले कि पीछे से आ रही एक मारुति की चपेट में आ गए। जिससे तीनों घायल हो गए। बृजराज के सिर पैर में चोट आई जबकि बृजेश के हाथ पैर में चोट आई वही बच्चा को भी मामूली चोट आई।
घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची, सभी घायलो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां उपचार चल रहा है।







