ट्रक के बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। स्टेट हाइवे 5 A हाथीनाला- नारायनपुर मार्ग पर हाथीनाला थाना के रानीताली क्षेत्र में स्टेट हाईवे पर गलत दिशा से जा रही एक ट्रक ने रेणुकूट की तरफ से आ रहे बाइक सवार को शनिवार लगभग ग्यारह बजे जोरदार टक्कर मारकर दिया जिसमें बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया ।
जिसके बाद प्रत्यक्षदर्शीयो ने तत्काल घटना स्थल से भाग रहीं ट्रक को पकड़ लिया गया और खड़ा करवा दिया , मौके पर जुटे लोगों ने इसकी जानकारी हाथीनाला थाना व चोपन थाना के पुलिस को सूचना दे दिया वहीं चोपन थाना की पीआरबी डायल 112 सूचना पाकर तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को एम्बुलेंस द्वारा सीएचसी चोपन भेजवाया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल बाइक सवार युवक मिथून राय 38 वर्ष पुत्र कृपाशंकर राय हाल पता रेनुकूट निवासी गाजीपुर का प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल लके लिए रेफर कर दिया गया, चिकित्सक द्वारा घायल युवक का पैर फैक्चर होने की जानकारी दिया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?