बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिरा,गम्भीर रूप से हुआ घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

छठी कार्यक्रम से लौटते समय हुई घटना, घायल को चिकित्सको ने जिला अस्पताल किया रेफर

बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थाना क्षेत्र के तेंदुअल बाजार के पास एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा जिससे गंभीर चोटें आई थीं। गांव के ग्रामीणों ने बीते रात्रि करीब नौ बजे लोकल ग्रुपों में फोटो शेयर कर पहचान करने की सूचना दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवमंगल पुत्र देवकुमार उम्र 22 वर्ष निवासी मुरता महुअरिया दुद्धी कोतवाली से टूकू पाथर अपने बहन जीजा के घर छठी कार्यक्रम में शामिल होकर घर वापस आ रहा था कि तेंदुअल बाजार के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा राहगीरों ने घायल अवस्था में देखकर एंबुलेंस तथा डायल 112 पीआरवी को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस के मदद से पुलिस ने सीएचसी बभनी ईलाज के लिए ले जाया गया जहां गंभीर स्थिति देख डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?