दुद्धी(सोनभद्र): कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ गांव तिराहे पर ट्रक के चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वृहस्पतिवार की आधी रात को एक पल्सर बाइक पर बैठे चार युवक दुद्धी से रावर्ट्सगंज जा रहे थे। रेनुकूट से दुद्धी की ओर आ रही एक ट्रक के चपेट में आने से चारो युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी दुद्धी लाया। जहाँ चिकित्सकों ने चारों बाइक सवार प्रशांत 28 गिरजाशंकर, राजू 24 पुत्र कन्हैया, राजकुमार 26 पुत्र रामविलास, रोहित 25 पुत्र सुरेन्द्र सभी निवासी सहजनकला रावर्ट्सगंज को गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। जिसमें हेड इंज्यूरी के कारण गंभीर रूप से घायल युवक प्रशांत 28 पुत्र गिरजाशंकर की जिला अस्पताल लोढ़ी में युवक की मौत हो गई।







