हेरोइन तस्करी पर बड़ा प्रहार, अनपरा पुलिस ने 2 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर दबोचा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O- NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई, दो साल से चला रहा था नशे का कारोबार, नेटवर्क के और नाम आए सामने

अनपरा (सोनभद्र) । उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अनपरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने NDPS एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए 10 ग्राम हेरोइन के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब ₹2 लाख बताई जा रही है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री हर्ष पाण्डेय के कुशल निर्देशन में थाना अनपरा पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर डिबुलगंज डी-प्लांट पुलिया के पास से अभियुक्त को धर दबोचा।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मनोज कुमार पुत्र फूलचन्द, उम्र लगभग 30 वर्ष, निवासी डिबुलगंज, थाना अनपरा के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 10 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। इस संबंध में थाना अनपरा पर मु0अ0सं0-26/2026, धारा 8/21 NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया है।

पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा

पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह बीते दो वर्षों से हेरोइन की पुड़िया बनाकर बिक्री कर रहा था। वह एक पुड़िया ₹250 में बेचता था और प्रतिदिन 60 से 70 पुड़ियां खपाई जाती थीं। अभियुक्त ने बताया कि हेरोइन उसे रोहन उर्फ चिंटू नामक व्यक्ति उपलब्ध कराता था, जो इस नेटवर्क का अहम हिस्सा है।

पुलिस ने इस मामले में वांछित अभियुक्त रोहन उर्फ चिंटू, निवासी सिनेमा रोड, पूर्वी परासी, थाना अनपरा की तलाश तेज कर दी है। पुलिस का कहना है कि नशे के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

अनपरा पुलिस टीम की इस कार्रवाई की सराहना की जा रही है, जिसने नशे के कारोबार पर करारा प्रहार किया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में नशे के खिलाफ अभियान आगे भी पूरी सख्ती से जारी रहेगा।

Leave a Comment

1349
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?