अमित मिश्रा
ब्रेकिंग…
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। खनन हादसे का स्थलीय जायजा लेने पहुंचे योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर।
आला अधिकारियों के साथ घटना स्थल पर जाकर देखी हकीकत।
हादसे में अब तक छह शवों के मिलने की भी अनिल राजभर ने की पुष्टि
घटना को लेकर मीडिया से बात की दौरान जताया दुःख।
घटना में मृतकों के परिजनों को पूर्ण सहायता का दिया आश्वासन।
हर गांव क्षेत्र में दी गई है जानकारी अगर किसी के परिजन इस हादसे से जुड़े मामले में लापता हों तो शासन – प्रशासन को दीजिए जानकारी – अनिल राजभर।
घटना में रेस्क्यू के बाद की जाएगी जो कार्रवाई बनेगी नजीर।
शासन स्तर से जांच कराकर दोषियों पर होगी कठोर कार्यवाही – अनिल राजभर।
सुरक्षा मानकों को लेकर डीएम द्वारा एनजीटी में दिए गए हलफनामे के प्रकरण की भी होगी जांच।
घटना में दर्ज मुकदमे में आरोपी के गिरफ्तार होने की भी कैबिनेट मंत्री ने की पुष्टि।
घटना स्थल पर जाने को लेकर लगाई जा रही मीडिया की पाबंदी पर सहयोग हेतु की अपील।







