जन जागरूकता से पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण अभियान को बनाये सफल: भूपेश चौबे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सदर विधायक ने 56 लाख की परियोजनाओं का किया लोकार्पण

मिनी स्टेडियम से गांव के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा को निखारने के मिलेगा अवसर

सोनभद्र। सदर विकास खण्ड के ग्राम पंचायत लसड़ा में आज भाजपा विधायक भूपेश चौबे ने 56 लाख की परियोजनाओं का लोकार्पण किया। सदर विधायक ने मिनी स्टेडियम, आंगनबाड़ी भवन , आरआरसी सेन्टर व ग्राम वन का लोकार्पण किया। वही ग्राम प्रधान रुची पाण्डेय ने कार्यक्रम की अध्यक्षता किया। इस मौके पर ग्रामवन के तहत विधायक ने एक पेड़ माँ के नाम के तहत वृक्षारोपण भी किया।

इस दौरान उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे ग्रामीणों को जानकारी दिया। उन्होंने अपने सम्बोधन के दौरान ग्रामीणों का आवाहन करते हुए कहा कि वर्तमान दौर में कतिपय लोग सत्ता के लोभी हो गए हैं और वह लोग लोकतंत्र के नाम पर जनता को गुमराह कर रहे है।

इस दौरान विधायक ने कहा कि आज देश का माहौल खराब करने पर कुछ लोग तुले हुए हैं, वह संबिधान और लोकतंत्र की दुहाई दे रहे हैं। यह दुहाई देने वाले वही लोग हैं जो सन 1975 में लोकतंत्र को रौद चुके हैं,जबरिया कुर्सी पर काबिज होने के लिए अदालत का फैसला होते ही देश को जेल बना दिए। आज जब देश प्रदेश में भाजपा की सरकारें जनहित का कार्य कर रही हैं तो लुटेरी प्रवृत्ति के लोगों से यह बर्दास्त नहीं हो रहा। वही विधायक भूपेश चौबे ने ग्रामीणों का आवाहन करते हुए की अधिक से अधिक पेड़ लगाकर जन जीवन को सुरक्षित रखे।


इस मौके पर जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, डीसी मनरेगा रविन्द्र वीर सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विमलेश पाण्डेय, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी, दयाशंकर पाण्डेय, संतोष पाण्डेय, क्षेत्र पंचायत सदस्य मुन्ना, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी दिनेश गिरी, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा विनय मिश्रा, विकास मिश्रा, शिबू चौबे सहित सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?