सीएस पाण्डेय
प्रशिक्षण शिविर में 50 बजरगीयों ने लिया प्रशिक्षण
बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। विकास खण्ड बभनी के सेवाकुंज आश्रम मे बंजरग दल द्वारा दो दिवसीय शौर्य प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम मे 50 बजरंगीयों ने प्रशिक्षण मे भाग लिया।
सेवाकुज आश्रम मे दो दिवसीय प्रशिक्षण गुरूवार को सम्पन्न हुआ।इस दौरान क्षेत्र के युवाओं को नाशा मुक्ती के लिए प्रेरित किया गया। गांव गांव मे मिलन केन्द्र चलाने की बात ,बलोपासना लगाने की विधि,आत्मरक्षा के लिए,नीयुध्द,समता,खेल मे, कबड्डी, टैंक युद्ध,लव जिहाद, लैंड जिहाद, धर्मान्तरण, गौ-तस्करी, माताओं बहनों की रक्षा सहित अन्य विषयों का प्रशिक्षण लिया।इस प्रशिक्षण मे 50 युवाओं ने प्रतिभाग किया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में पुणेन्दु बजरंग दल क्षेत्रीय संयोजक, संदीप गुप्ता बजरंग दल प्रान्त सहसंयोजक, आनंद जिला संगठन मंत्री,उपेन्द्र प्रताप सिंह जिला मत्री, शशिकांत राष्ट्रवादी जिला संयोजक,मनोज पाण्डेय प्रखण्ड अध्यक्ष, राहुल गुप्ता प्रखण्ड उपाध्यक्ष, उमाशंकर प्रखण्ड सहसंयोजक, मनीष प्रखण्ड कालेज विद्यार्थी सम्पर्क प्रमुख,डा.संदीप लाइफ लाइन तथा अन्य लोगों की उपस्थित रहे।







