अधीक्षक के खिलाफ आशा वर्कर्स का धरना प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन के आह्वान पर प्रदेश के अधिकांश हिस्से में आशा वर्कर्स मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर शुक्रवार को धरना प्रदर्शन पर हड़ताल पर बैठे। अधीक्षक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चतरा जनपद सोनभद्र पर मिथ्या आरोप लगाकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है।
आशा वर्कर्स यूनियन की अध्यक्ष तारा देवी ने कहा कि अधीक्षक ने संगठन की तीन आशा कर्मियों पर अकारण मिथ्या आरोप लगाकर प्रताड़ित करने की कार्यवाही की है। सभी आरोप आधार हीन हैं, यह सिर्फ प्रताड़ित करने की नियत से प्रेरित हैं।
इस मौके पर सचिव जानकी देवी, सूचना मंत्री बबीता, प्रचार मंत्री रिजवाना, सुनीता , अमृता , पूनम दुध्दी, मनाकी उपाध्यक्ष राधिका, सोनू सिंह, चंद्रकला, नीरा, शीला, सुमन आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?