वीरेंद्र कुमार
विंढमगंज (सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)।दुद्धी ब्लाक के महुली के खेल मैदान में राजा बरियार शाह रामलीला कमेटी की बैठक किया गया जिसमें समिति द्वारा पिछले वर्ष की कमेटी के कुछ पदों को छोड़कर पुरानी समिति को फिर से बहाल की गई। बैठक में सर्व सम्मति से अरविंद जायसवाल को पुनः अध्यक्ष चुना गया।
उपाध्यक्ष सोनू जौहरी ,विरेन्द्र कुमार कन्नौजिया तथा सचिव के पद पर राकेश कनौजिया को चुना गया। कोषाध्यक्ष अमित कुमार कन्नौजिया उर्फ पप्पू नव निर्वाचित कमेटी ने घोषित किया।
रामलीला कमेटी के प्रवन्धक के लिए बुद्धनाथ कन्नौजिया, दिलगज राम,विजेंद्र कन्नौजिया,राजकपूर कन्नौजिया तथा पंकज को जिम्मेदारी दी गई।
मुख्य संरक्षक के रूप में संजीव कुमार जौहरी नामित किये गए हैं।
समिति के संरक्षक मंडल में भुल्लू राम कन्नौजिया, रामकेश जायसवाल,विंध्याचल कन्नौजिया,सुरेश चंद कन्नौजिया, वीरेन्द्र चौधरी शामिल किए गए हैं। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनीष कन्नौजिया, शनेहमय कन्नौजिया, राकेश कुमार,प्रदीप जायसवाल, अनुज कन्नौजिया,रंजीत जायसवाल को शामिल किया गया है।
रामलीला समिति के अध्यक्ष अरविन्द जायसवाल ने बताया कि रामजन्म लीला से लेकर अनवरत विजय दशमी तक रामलीला का मंचन किया जाएगा।







