भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आगमन कल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का आगमन जनपद में 24 मई को होगा,वह राबर्ट्सगंज लोकसभा क्षेत्र से एनडीए की प्रत्याशी रिंकी कोल व दुद्धी विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशी श्रवण गोंड के समर्थन में एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 24 मई को जिला मुख्यालय स्थित हाइडिल मैदान दोपहर 01.00 बजे आगमन होगा। वह अपना दल एस की प्रत्याशी रिंकी कोल और दुद्धी विधानसभा उप चुनाव के भाजपा प्रत्याशी श्रवण गोंड के समर्थन में एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
इस आशय की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी ने दी।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?