पौधों की देखभाल में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही : डीएफओ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

संवाददाता कौस्तुम केशरी “लकी”

वन क्षेत्र नौगढ़ में डीएफओ ने पौधरोपण कार्यक्रम का निरीक्षण किया

नौगढ़ (चंदौली) । वन क्षेत्र नौगढ़ में डीएफओ दिलीप श्रीवास्तव ने शनिवार को पौधरोपण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले चिकनी गांव के भटेवा पहाड़ी पर कराए गए पौधरोपण का हाल जाना और नउवानार वृक्षारोपण स्थल का निरीक्षण किया।

डीएफओ ने रेंजर प्रमोद कुमार सिंह के साथ चकरघटृटा थाना क्षेत्र के रहमानपुर गांव में 20 हेक्टेयर के वृक्षारोपण स्थल में पौधरोपण की गिनती कराई। इस दौरान उन्होंने पौधों की देखभाल और सुरक्षा के इंतजामों का जायजा लिया और कर्मचारियों को पौधों की निराई-सफाई के लिए सख्त निर्देश दिए।

डीएफओ ने कहा कि पौधों की देखभाल में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने पौधों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। इस दौरान रेंजर प्रमोद कुमार सिंह, वन दरोगा राजकुमार, वन दरोगा प्रसिद्धि समेत अन्य स्टाफ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?