अनपरा पुलिस ने 08 व्यक्तियों पर की निरोधात्मक कार्रवाई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। अनपरा थाना क्षेत्र में शांति भंग की आशंका को देखते हुए पुलिस ने 08 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) और क्षेत्राधिकारी पिपरी के पर्यवेक्षण में अनपरा पुलिस ने 30 मार्च 2025 को यह कार्रवाई की। 

पुलिस ने संज्ञेय अपराध की संभावना को देखते हुए प्रदीप कुमार गुप्ता (24), मुश्तफा (20), बाबू पटेल (25), अनिल पटेल (20), रामायन कौल (50), उमा शंकर बियार, दीपक कुमार (33) और राजू कहार (20) को गिरफ्तार कर धारा 170, 126, 135 बीएनएसएस के तहत न्यायालय में पेश किया। 
गिरफ्तारी करने वाली टीम, थाना प्रभारी शिव प्रताप वर्मा, उपनिरीक्षक सच्चिदानंद दास, उपनिरीक्षक राजीव कुमार तिवारी, हेड कांस्टेबल विपिन जायसवाल, कांस्टेबल मनीष भारती, कांस्टेबल विनय यादव शामिल रहे।
पुलिस की इस कार्रवाई को शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?