कम्पोजिट विद्यालय बभनी में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

बभनी (सोनभद्र) । कम्पोजिट विद्यालय बभनी में शनिवार को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने नाटक, कहानी, कविता सहित विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष लालकेश कुशवाहा, विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी प्रेम शंकर राम एवं समाजसेवी नंद कुमार नंदू सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष अफजल अहमद भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसमें नाटक, कहानी, कविता व अन्य कलात्मक कार्यक्रमों को दर्शकों ने खूब सराहा। इसके साथ ही शारदा संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि लालकेश कुशवाहा ने शिक्षा में सांस्कृतिक गतिविधियों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों का मानसिक एवं शारीरिक विकास होता है तथा उनकी रचनात्मकता को बढ़ावा मिलता है।

इस अवसर पर उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता, राम जीत पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अभय यादव, वरिष्ठ शिक्षक श्याम लाल समेत कई शिक्षकगण एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों ने सफल आयोजन के लिए सभी विद्यार्थियों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?