सी एस पाण्डेय
बभनी थाना क्षेत्र के बरवाटोला गांव की घटना
बभनी (सोनभद्र) । थाना क्षेत्र के बरवाटोला गांव में सोमवार के शाम करीब चार बजे घर के मामूली विवाद में संविदा लाइन मेन ने घर के सामने बिजली के खंभे पर नायलान की रस्सी से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार रविन्द्र बारी 35 पुत्र जय प्रकाश बारी निवासी बरवा टोला ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। परिजनों के मुताबिक पति-पत्नी में आपस में कहासुनी हो गई। इसके बाद पति रविन्द्र गुस्से में घर से बाहर निकल कर आया और घर के सामने बिजली के खंभे पर चढ़ गया। बिजली के खंभे पर चढ़ने के बाद उसने नायलान की रस्सी का फंदा बनाकर अपने गले में डालकर छलांग लगा दी।घर के लोग दौड़कर वहां जाते इसके पहले उसने दम तोड दिया।मृतक के चार बच्चें है।परिजनों ने घटना की सूचना बभनी पुलिस को दिया। सूचना घटनास्थल पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर शिवमूरत यादव ने खंभे पर लटकते शव को नीचे उतरवा कर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।







