विदेश में आरक्षण पर दिये राहुल गांधी के बयान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी द्वारा विदेश में आरक्षण पर दिए गए एक बयान पर भाजपा बिफर पड़ी है। भाजपा के पिछड़ा मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री काशी क्षेत्र वीएन गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस ओबीसी, अनूसूचित जाति और अनुसूचित जनजातियों को मिलने वाले आरक्षण को समाप्त करने की कोशिश कर रही है। अब वह पूरे देश में इसी तरह का काम करने का सपना देख रही है। श्री गुप्ता ने कहा कि भाजपा कांग्रेस को कभी ऐसा नहीं करने देगी।

जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव ने कहा कि कांग्रेस आरक्षण को समाप्त करने पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के रहते हुए वे ऐसा कभी नहीं कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पीडीए की बात करते हैं, लेकिन राहुल गांधी के बयान पर वे चुप्प है, इससे साफ जाहिर होता है कि अखिलेश भी पिछड़ो के आरक्षण समाप्त करने की साजिश में सहयोग कर रहे हैं।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?