चार जोड़ी पायल के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

O- विगत सोमवार को आभूषण की दुकान से की थी चोरी,सीसीटीवी से खुला मामला

बभनी (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के चपकी स्थित अर्पिता ज्वैलर्स से बिगत सोमवार को चोरी हुए चार जोड़ी पायल के साथ पुलिस ने एक महिला आंगनबाड़ी खोतोमहुआ तिराहा से गिरफ्तार किया है। महिला छत्तीसगढ़ राज्य पायल बेचने की फिराक में थी।

जानकारी के अनुसार विगत सोमवार को चपकी स्थित अर्पिता ज्वैलर्स में तीन महिलाओं ने खरीदारी करने के बहाने दुकान से चार जोड़ी पायल गायब कर दिया था जो दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया ।दूसरे दिन दुकानदार ने मामले की सूचना सीसीटीवी फुटेज के साथ पुलिस को दिया वीडीओ के आधार पर पुलिस ने जांच पड़ताल किया तो तीनों महिलाएं थाना क्षेत्र के फरिपान की निकली जिसमें एक महिला श्रीमती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है।
प्रभारी निरीक्षक दिन्नु प्रसाद यादव ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती पत्नी लालबिंद को चार जोड़ी पायल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।अन्य दो महिलाएं सोनी पत्नी संदीप,राधा उर्फ रानी पुत्री लालमोहर की तलाश की जा रही है जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जायेगा।गिरफ्तार करने वाली टीम में दिन्नू प्रसाद यादव, उपनिरीक्षक शिवमूरत यादव,हे0का0 राम आशीष यादव, प्रदीप कुमार सिंह, महिला कांस्टेबल दीपा यादव सामिल रहे।

Leave a Comment

1366
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?