थानों में सुनवाई और समाधान की पहल, जन समस्याओं पर हुआ तत्काल एक्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O – थानों पर आयोजित किया गया “थाना समाधान दिवस”-

O क्षेत्राधिकारियों द्वारा अपने-अपने सर्किल क्षेत्र के थानों पर सुनी गयी फरियादियों की समस्याएं

सोनभद्र। शनिवार को जनपद के समस्त थानों पर “थाना समाधान दिवस” का आयोजन किया गया, जिसमें आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कालू सिंह ने थाना चोपन पर तथा अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने थाना रायपुर पर फरियादियों की शिकायतें सुनीं।

इसी क्रम में जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों के थानों पर उपस्थित रहकर जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना। कुछ मामलों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

यह पहल न केवल पुलिस-जन संवाद को सशक्त बनाती है, बल्कि जनता में विश्वास का माहौल भी निर्मित करती है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?