अमित मिश्रा
जनसत्ता दल लो के समीक्षा बैठक संपन्न
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भईया के निर्देश पर मिर्जापुर , सोनभद्र और भदोही जनपद की समीक्षा बैठक आहुत हुई,जिसने तीनो जनपदो से आये पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से पार्टी के विस्तार को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश अक्षय प्रताप सिंह ने दिया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा जिले में किये जा रहे पार्टी विस्तार एवं पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पार्टी की रीढ़ होता है, इसीलिए ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को जोड़कर पार्टी को मजबूत करना है ।
इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव डाॅ कैलाशनाथ ओझा , प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ बलबीर सिंह राजावत , जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कुलदीप पटेल, पूर्व प्रमुख बाबागंज हितेश प्रताप सिंह,जिलाध्यक्ष सोनभद्र हरदेव सिंह, अनिल सिंह , हिमांशु सिंह , सर्वेंद्र सिंह , परमात्मा पटेल, कालीचरण , कुशाल गिरि, वीरेंद्र सिंह , चरण सिंह पटेल, रियासत अली, विकास पाठक, विनोद यादव , निर्मल भाई, कौशल चौहान, शुभम सिंह, मनोज सिंह , अश्वनी सिंह, आशीष सोनी, नील प्रताप आदि गणमान्य मौजूद रहे।







