अजीत रावत बने पश्चिम बंगाल जिला वीरभूमि विधानसभा के दुबराजपुर के प्रवासी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। पश्चिम बंगाल में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जिला वीरभूमि विधानसभा 284 दुबराजपुर के सीट पर भाजपा नेतृत्व ने सदर विकास खण्ड के प्रमुख अजीत रावत को जिला प्रवासी नियुक्त किया है। संगठन द्वारा भाजपा अनुसूचित मोर्चा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष हैं को इसके पूर्व में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में बैकुंठपुर एवं रामनगर पश्चिमी सुरक्षित सीट का अजीत रावत को प्रवासी नियुक्त किया गया था। जिस पर भारी बहुमत के साथ दोनों सीट पर हुई जीत का कार्यकताओं के साथ मनाया जश्न है।

वही अजीत रावत के संगठनात्मक कार्यों और समाजसेवा को देखते हुए पार्टी ने उन्हें बिहार चुनाव के पहले चरण व दूसरे चरण में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी थी जिसके जीत पर जनपद सोनभद्र सहित काशी क्षेत्र के अनुसूचित समाज के लोगों में हर्ष का माहौल बना वही गरीब परिवार से आने वाले अजीत रावत ने अपने परिश्रम और सेवा भाव से पार्टी संगठन में विशेष पहचान बनाई है। कोविड लॉकडाउन के दौरान उन्होंने जिला संयोजक के रूप में जरूरतमंदों तक राशन और दवाइयाँ पहुँचाने में अग्रणी भूमिका निभाई। संगठन के हर कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाई है। पार्टी नेतृत्व के निर्देशों का वे सदैव समर्पण भाव से पालन करते हैं। भाजपा ने उनके समर्पण और कार्यकुशलता को देखते हुए फिर उनको पश्चिम बंगाल जिला वीरभूमि विधानसभा 284 दुबराजपुर के जिला प्रवासी बनाया गया जहां अजीत रावत ने बताया कि संगठन के दिए हुए दायित्वों का निर्वहन करते हुए यहां भी अपने संगठन को मजबूत करने का काम किया जाएगा।

Leave a Comment

1363
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?