स्टेट हाइवे पर अहरौरा टोल गलत,हो रही फर्जी वसूली: डॉ शिवकुमार पटेल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजन

अहरौरा टोल प्लाजा को लेकर कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना

मीरजापुर(उत्तर प्रदेश)। केन्द्र सरकार द्वारा 01 अप्रैल को सभी टोल प्लाजा टोल टैक्स बढ़ाये जाने के विरोध में मंगलवार को जनपद के अहरौरा क्षेत्र में संचालित टोल प्लाजा को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इस कथित फर्जी टोल वसूली के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. शिवकुमार सिंह पटेल के नेतृत्व में मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया गया।

इस विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए डॉ.शिवकुमार पटेल ने कहा कि सरकार पर गंभीर आरोप लगाया। स्टेट हाइवे 5A नारायनपुर-हाथीनाला मार्ग पर अहरौरा में अवैध रूप से टोल टैक्स वसूला जा रहा है, जिससे आम जनता आर्थिक रूप से शोषित हो रही है। उन्होंने कहा कि “यह खुली लूट है, जिसमें जनप्रतिनिधियों की चुप्पी भी सवालों के घेरे में है।

उन्होंने प्रशासन से मांग किया कि अहरौरा स्थित कथित फर्जी टोल प्लाजा को तत्काल हटाया जाए। टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले स्थानीय नागरिकों को फ्री पास जारी किया जाए।

इस धरना-प्रदर्शन में कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता अरविंद सिंह पटेल, शंकर चौबे, मिन्हाज अहमद, गुलाबचंद पांडे, दुर्गा प्रसाद चौधरी, रमेश चंद प्रजापति, जुबेदा खातून, राधा बिंद समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?