अमित मिश्रा
शक्तिनगर (सोनभद्र) । शराब दुकान पर नमकीन चना बेच रहे दुकानदार से रेट कों लेकर हुई मारपीट के बाद 28 वर्षीय युवक शव खड़िया सीएचपी राजकिशन बस्ती के समीप ट्रैक पर कटा मिला।मामला शक्ति नगर थाना क्षेत्र का है। परिजनों ने पुलिस कों पत्र देकर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग भी की है। चिल्काडांड निवासी मृतक वीरेंद्र भारती पुत्र नान्हक के भाई संजय भारती ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया कि अपने मित्र राजन के साथ शराब पीने गया था। जहां नमकीन चना बेच रहे दुकानदार दीपक के साथ रेट को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। जिसकी शिकायत लेकर वीरेंद्र भारती थाने पर गया था। जहां पुलिस ने कुछ देर बैठाने के बाद छोड़ दिया। आरोप लगाया कि वीरेंद्र भारती का मोबाइल और पैसा उक्त दुकानदार ने छीन लिया था।जब वह पैसा व मोबाइल लेने गया तो उक्त दुकानदार अपने साथियों के साथ मिलकर फिर से मारा पिटा गया।जिसके बाद पुलिस कों देर रात वीरेंद्र भारती का ट्रैक पर कटा हुआ शव मिला। पुलिस ने शव पंचनामा कर पीएम के लिए दुद्धि रवाना कर जाँच पड़ताल में जुट गयी है। फिलहाल पुलिस नमकीन चना दुकानदार दीपक कों थाने लाकर पूछताछ कर रही है।







