खनन हादसा: राहत व बचाव कार्यो का एडीजी,कमिश्नर ने लिया जायजा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में  बिल्ली मारकुंडी में कृष्णा माइनिंग खदान में हुई घटना में राहत कार्य के लिए एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीम द्वारा राहत व बचाव कार्य जारी है। राहत कार्य की स्थिति का जायजा लेने के लिए मौके पर रात्रि में  एडीजी पीयूष मोर्डिया, आयुक्त विन्ध्याचल मण्डल मीरजापुर राजेश प्रकाश व महानिरीक्षक आरपी सिंह व जिलाधिकारी बीएन सिंह,पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने घटना स्थल पर पहुंच कर जायजा लिया और पीड़ित परिवारजनों को सांत्वना दिया। 

वही बचाव तथा राहत कार्य में लगे अधिकारियों, कर्मचारियों से स्थिति का के संबंध में बारीकी से जानकारी प्राप्त किया गया। इस घटना में जो भी श्रमिक हताहत या घायल हुए हैं, उन्हें श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से उन्हें शत प्रतिशत लाभान्वित किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन कटिबद्ध है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?