बगैर लाइसेंस के पटाखा बेचने वालो पर होगी कार्रवाई, शांतिपूर्ण तरीके से मनाये त्यौहार: एसएचओ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

त्यौहारों के मद्देनजर पीस कमेटी बैठक का हुआ आयोजन

छठ महापर्व पर डीजे संचालक तेज साउंड व अश्लील गाने बजाने पर होगी कार्रवाई

बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थाना परिसर मे प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल की अध्यक्षता में धनतेरस, दीपावाली, भाई दूज, छठ पूजा के मद्देनजर क्षेत्र के सभ्रांत नागरिक, पटाखा दुकानदार ,डीजे संचालकों सहित अन्य लोगो के साथ शांति समिति की बैठक कर जानकारी ली वही लोगो को आगामी त्योहार को मनाने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।

बिना लाइसेंस के कोई पटाका दुकान संचालित नहीं किया जायेगा छठ पूजा में डीजे संचालक अश्लील गानों व तीव्र आवाज़ में डीजे न बजाए एवं पटाखा के दुकानदारों को लाइसेंस में जो दिशा निर्देश है हर हाल में पालन करे जो नहीं करेगा उसके साथ विधिक कार्रवाई की जाएगी।जैसे अग्नि शमन यंत्र, बालू भरी बाल्टी, ड्रम में पानी, एक दूकान से दुसरे दूकान के बीच में उचित दूरी आदि का पालन करना है। त्यौहार को आपसी सौहार्द और भाई-चारे के साथ मनाए ।अगर कोई अराजक तत्व त्यौहार में खलल डालने का प्रयास करेंगा तो पुलिस सख्ती से कार्रवाई कर सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।


इस दौरान उप निरीक्षक शिवमूरत यादव ,हेड मुहर्रिर मनोज मिश्रा के साथ बाबूराम गुप्ता,राम प्रकाश दुबे,प्यारे मोहन, श्यामजी गुप्ता,रामेश्वर शर्मा ,नन्दू खरवार, सीताराम यादव,शत्रुधन शर्मा, रामदेव प्रजापति आदि।

Leave a Comment

1210
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?