पासर गैंग पर एक्शन, चार कार के साथ नौ पासर गिरफ्तार,11 ट्रक सीज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अशोक

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पासरो पर बड़ी कार्रवाई हुई

कौशाम्बी(यूपी)। जिले में हाईवे पर ओवरलोड वाहनों को पास कराने के नाम पर अवैध वसूली करने वाले गैंग पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया। डीएम की सख्ती के बाद पुलिस ने इमरान और बब्बल गैंग के 9 पासरो को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने इनके कब्जे से 4 लग्जरी कार और 8 मोबाइल फोन भी बरामद किया। पकड़े गए पासर रात में हाईवे पर गिट्टी, मौरंग और मार्बल से लदे ओवरलोड वाहनों से 5-5 हजार की वसूली करते थे। प्रशासन ने अभियान चलाकर 11 ओवरलोड वाहनों को भी सीज किया है।

मध्य प्रदेश से कौशाम्बी जिले की सीमा में दाखिल होने वाले ओवरलोड वाहनों से इंट्री के नाम पर अवैध वसूली का यह गोरखधंधा लंबे समय से चल रहा था। इस गैंग के मुख्य सरगना गैंगस्टर इमरान और बब्बल अभी भी फरार है। पिपरी थाना क्षेत्र से इन पासरो को गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?