आप कार्यकर्ताओ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में चलाया स्वच्छता अभियान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

यूपी की स्वास्थ व शिक्षा व्यवस्था अत्यंत दयनीय है:रमेश गौतम

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मधुपुर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष रमेश गौतम ने बताया कि मधुपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया। इस अभियान का उद्देश्य श्रमदान करके परिसर की सफाई सुनिश्चित करना, स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और एक स्वस्थ पर्यावरण बनाना था।

कार्यकर्ताओं ने केंद्र के आसपास के क्षेत्र की गहन सफाई की, जिसमें कूड़ा-कर्कट हटाना, घास-पात काटना, और परिसर की सामान्य सफाई शामिल थी।


ज्योति जंग सिंह ने कहा ‘हमारा लक्ष्य मधुपुर के स्वास्थ्य केंद्र को एक आदर्श स्वच्छता मॉडल बनाना है, क्यों उत्तर प्रदेश की स्वास्थ और शिक्षा व्यवस्था अत्यंत दयनीय है। हम इस दिशा में लगातार कार्य करते रहेंगे।


जिलाध्यक्ष रमेश गौतम ने कहा कि यह अभियान ज्योतिजंग सिंह काशी प्रांत कार्यकारणी सदस्य के आह्वान पर आयोजित किया जा रहा है। आम आदमी पार्टी की विचारधारा है देश के मूलभूत सुविधाओं को ठीक किए बिना हम देश सर्वश्रेष्ठ नहीं बना सकते।शिक्षा स्वास्थ आम आदमी पार्टी की पहली प्राथमिकता है। हम हर महीने जिले के अलग अलग केंद्रों श्रमदान करके स्वच्छता अभियान जारी रखेंगे।

एससी/एसटी प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष राजू सोनकर ने कहा मधुपुर अस्पताल में एक सफाई कर्मी नियुक्त थे,जो कई महीने पहले रिटायर्ड हो चुके है, लेकिन इस प्राथमिक स्वास्थ केंद्र अब तक कोई सफाई कर्मी नियुक्त नहीं हुआ है। जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र मौर्या ने कहा मधुपुर स्वास्थ केंद्र सिर्फ बिल्डिंग का ढांचा है, जांच संबंधी उपकरण हैं, न ही जरूरी दवाइयां है।


आज के श्रम दान कार्यक्रम में अनवर अली माइनॉरिटी विंग जिला महासचिव,लक्ष्मण मौर्या,जियाउद्दीन,सलीम,अंकित कुमार,जय प्रकाश,मनोज आदि शामिल रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?