अमित मिश्रा
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में घोरावल कोतवाली क्षेत्र के दीवा गांव मे बाइक के धक्के से सड़क पर पैदल चल रहा युवक गम्भीर रूप से घायल हुआ, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुनील गुप्ता पुत्र रामसूरत गुप्ता 28 वर्ष निवासी दीवा की मौत सड़क दुर्घटना में हो गयी। घटना दीवा गांव मे रविवार की देर शाम को घटित हुई है। सुनील पैदल जा रहा था कि तेज रफ्तार से जा रही बाइक की चपेट में आया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर भीड़ जुटी। उसे नजदीक के पिपरवार मे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ रात में उसने दम तोड़ दिया। मृतक के परिजनों मे कोहराम मच गया। सूचना पुलिस को दी गई है। सोमवार को पुलिस कार्यवाही में जुटी है। मृतक को 2 छोटी छोटी बेटियां हैं। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल रहा।







