नौगढ़/चकरघट्टा में शनिवार को थाना समाधान दिवस के अवसर पर नौगढ़ और चकरघट्टा थाना परिसर में जन समस्याओं की सुनवाई की गई। चकरघट्टा में जहां उप जिलाधिकारी आलोक कुमार ने समाधान दिवस की अध्यक्षता की, वहीं नौगढ़ में यह जिम्मेदारी क्षेत्राधिकारी आशुतोष ने निभाई।

नौगढ़ थाना परिसर में कुल 04 तथा चकरघट्टा थाना परिसर में 04 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जो सभी राजस्व विभाग से संबंधित रहे। सभी मामले भूमि की पैमाइश और सीमांकन से जुड़े हुए थे। उप जिलाधिकारी ने प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
समस्याओं के समाधान के लिए राजस्व विभाग की टीम गठित कर प्रकरणों को आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित कर दिया गया।
इस अवसर पर नौगढ़ में थाना अध्यक्ष रमेश यादव,चकराघट्टा में थाना अध्यक्ष अवधेश नारायण तहसील और थाना के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।







