अमित मिश्रा
आजाद थे आजाद हैं आजाद रहेंगे
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। शहीद स्थल प्रबंधन ट्रस्ट करारी के तत्वावधान में अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर आज सुबह झंडा रोहण कर राष्ट्र गान व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
आयोजन के अध्यक्ष रामयश त्रिपाठी ने चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीपदान कर विधिवत आगाज किया गया। इसके बाद वाणी वंदना करते हुए दिवाकर द्विवेदी मेघ ने मां तूं आओगी हमें विश्वास है,तेरी दया हो जाये तो तम नाश है सुनाया।
संस्था प्रमुख प्रदुम्न त्रिपाठी एडवोकेट ने तिरंगा तुझे हम कभी झुकने नहीं देंगे मिट जायेंगे खुद तुझे मिटने नहीं देंगे जिनके खून से जल रहे चिराग ए वतन है उनकी कसम शमां बुझने नहीं देंगे सुनाकर राष्ट्र वंदना किया।
कार्यक्रम का संचालन अशोक तिवारी एडवोकेट ने किया। वही दिलीप सिंह दीपक,जय राम सोनी, दयानंद दयालू , प्रभात सिंह चंदेल, धर्मेश चौहान , एडवोकेट सुधाकर पाण्डेय, स्वदेश प्रेम शिवदास , कवि रामनरेश पाल , अनमोल मणि त्रिपाठी ने एक से बढ़कर एक वीर रस हास्य व्यंग ओज की रचना सवैया छंद गीत गजल, नज्म व मुक्तक सुनाकर पूरे आयोजन में चार चांद लगा दिए।
इस अवसर पर फारुख अली हाशमी, रिषभ त्रिपाठी , पुरुषोत्तम कुशवाहा , संगीता तिवारी प्रधान, शिखा, बृजकिशोर देव पाण्डेय , बलिराम, गनेश, ठाकुर कुशवाहा त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी आदि रहे।







