नौगढ़ चंद्रप्रभा जलप्रपात में हादसा, घूमने आए व्यक्ति की पानी में डूबने से मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नौगढ़ (चंदौली) प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध चंद्रप्रभा वन्य जीव विहार स्थित राजदरी-देवदरी जलप्रपात में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। झरने में नहाते समय एक पर्यटक की फिसलकर पानी में गिरने से मौत हो गई।

मृतक की पहचान प्रभात सिंह (उम्र करीब 50 वर्ष), पुत्र लल्लन सिंह, निवासी खामीदौरा, थाना दुर्गावती, जिला कैमूर (भभुआ), बिहार के रूप में हुई है। वह 09 जुलाई को चंद्रप्रभा जलप्रपात घूमने आए थे। झरने में नहाते समय उनका संतुलन बिगड़ा और वे गहरे पानी में गिर गए।

घटना की सूचना मिलते ही नौगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से शव को कड़ी मशक्कत से पानी से बाहर निकाला गया। नौगढ़ थाना प्रभारी रमेश यादव ने बताया कि पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मोर्चरी भेज दिया है।

प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि बारिश के मौसम में झरनों के पास विशेष सतर्कता बरतें और चिन्हित सुरक्षित स्थानों पर ही जाएं। यह क्षेत्र प्राकृतिक रूप से सुंदर तो है, लेकिन थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।

Leave a Comment

1349
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?