नौगढ़ के गोलाबाद गांव में कुएं में गिरने से अधेड़ की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, परिजनों में छाया मातम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ थाना क्षेत्र के गोलाबाद गांव में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 50 वर्षीय अधेड़ की कुएं में गिरने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।


जानकारी के अनुसार, गोलाबाद निवासी रामाधार विश्वकर्मा के 50 वर्षीय पुत्र परमानंद विश्वकर्मा रविवार सुबह किसी समय अचानक गांव के एक कुएं में गिर गए। आसपास के लोगों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।


सूचना पर यूपी-112 पुलिस टीम और नौगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से काफी प्रयास के बाद परमानंद को कुएं से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।


परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार, परमानंद विश्वकर्मा मानसिक रूप से अस्वस्थ बताए जाते थे। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में मातम का माहौल है।


इस संबंध में नौगढ़ थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पैर फिसलने से कुएं में गिरने का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1547
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?