रीवा-रांची मार्ग रिहंद बांध के करीब से गुजरने पर खतरे की आशंका

IMG 20261128 WA0027
IMG 20261128 WA0027

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बांध की जलधारा, तटवर्ती भूभाग और निर्माण गतिविधियों का तकनीकी अध्ययन कराने की मांग

म्योरपुर / सोनभद्र। स्थानीय ब्लॉक के मुर्धवा से रिहंद बांध के निकट से गुजरने वाले रीवा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग के फोरलेन निर्माण के प्रस्तावित एलाइनमेंट को लेकर रिहंद बांध की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं। भू वैज्ञानिकों ने मार्ग के बांध और जलाशय के नजदीकी क्षेत्र से गुजरने की स्थिति में सड़क निर्माण के दौरान होने वाली कटाई, खुदाई, ब्लास्टिंग, मिट्टी के कटाव और जल निकासी के प्रभावों का आकलन जरूरी बताया है। बीएचयू के जाने-माने भू वैज्ञानिक प्रो. श्रीवास्तव का कहना है कि रिहंद के पास रन टोला रेणुकूट के बीच सक्रिय ज्वालामुखी है, ऐसे में बांध जलाशय के आस-पास किसी तरह का खनन खतरनाक हो सकता है। बेचन, दिनेश, सुरेश, दीपक आदि स्थानीय लोगों और पर्यावरण से जुड़े कार्यकर्ताओं ने परियोजना की डीपीआर तैयार करने से पहले बांध की सुरक्षा को लेकर विस्तृत तकनीकी अध्ययन कराने की मांग उठाई है।रीवा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग-39 के सोनभद्र हिस्से में फोरलेन निर्माण के लिए एलाइनमेंट सर्वे और डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है। प्रस्तावित परियोजना में बाईपास, बड़े पुल और पुलियों का निर्माण भी शामिल है। सर्वे के दौरान सड़क की चौड़ाई, भूभाग, आबादी, वन क्षेत्र और जल निकासी जैसे पहलुओं का अध्ययन किया जा रहा है। रिहंद बांध जिले की प्रमुख जल संरचना है। यह रिहंद नदी पर पिपरी के पास बना कंक्रीट ग्रेविटी बांध है। बांध का जलाशय गोविंद बल्लभ पंत सागर के नाम से जाना जाता है। इसमें बड़े पैमाने पर जल भंडारण होता है और इसका उपयोग बिजली उत्पादन सहित विभिन्न जरूरतों में किया जाता है। ऐसे में बांध के निकट सड़क चौड़ीकरण अथवा निर्माण कार्य होने पर यह देखना जरूरी होगा कि प्रस्तावित एलाइनमेंट बांध की संरचना, जलाशय के किनारे, जलग्रहण क्षेत्र और प्राकृतिक जल प्रवाह को प्रभावित तो नहीं करेगा। निर्माण के दौरान भारी मशीनों की आवाजाही, जमीन की खुदाई और ढलानों में बदलाव से मिट्टी के कटाव तथा वर्षा के पानी के बहाव में परिवर्तन की आशंका का भी वैज्ञानिक परीक्षण जरूरी है।

प्रो. वैभव के मुताबिक किसी बांध के नजदीक सड़क निर्माण को केवल दूरी के आधार पर खतरा नहीं माना जा सकता। इसके लिए भूगर्भीय स्थिति, चट्टानों की संरचना, ढलान, जल निकासी, निर्माण तकनीक और बांध की सुरक्षा से संबंधित मानकों का अध्ययन आवश्यक होता है। स्थानीय पर्यावरण कार्यकर्ताओं का कहना है कि रिहंद बांध के आसपास औद्योगिक गतिविधियों और जल प्रदूषण से जुड़े मुद्दे पहले से चिंता का विषय हैं। ऐसे में सड़क परियोजना की डीपीआर में पर्यावरणीय प्रभावों के साथ बांध सुरक्षा का अलग अध्याय शामिल किया जाना चाहिए। प्रस्तावित मार्ग का वैकल्पिक एलाइनमेंट भी जांचा जाए, ताकि विकास कार्य के साथ जल संरचना की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। एसडीएम अशोक कुमार, डीएफओ कमल कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारियों ने मकरा गांव मड़ैया टोले में मार्ग निर्माण को लेकर स्थलीय निरीक्षण किया।
“अभी स्थलीय आंतरिक जांच पड़ताल हो रहा है, अंतिम निर्णय रिपोर्ट के बाद लिया जाएगा”

  • अशोक कुमार गुप्ता, उप जिलाधिकारी दुद्धी
IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1570
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?