नपा अध्यक्ष ने दो वार्डों में सड़क और नाली निर्माण का लोकार्पण

IMG 20261128 204647
IMG 20261128 204647

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

दलित बस्ती ब्रह्मनगर में सीसी रोड का निर्माण, नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने किया लोकार्पण

सोनभद्र। नगर पालिका परिषद सोनभद्र के दो वार्डों में सड़क निर्माण कार्य पूरे होने के बाद लोकार्पण किया गया। वार्ड नंबर एक की दलित बस्ती में सीसी रोड के साथ आरसीसी नाली का निर्माण कराया गया है, जबकि वार्ड नंबर 19 ब्रह्मनगर में सीसी रोड का निर्माण हुआ है।
वार्ड नंबर एक में मैना सिंह से महेंद्र तक 15वें वित्त आयोग के अनटाइड ग्रांट मद से सड़क और नाली का निर्माण कराया गया। वहीं वार्ड नंबर 19 में रामरेश चौहान से विष्णु बरनवाल तक पांचवें राज्य वित्त आयोग मद से सीसी रोड का निर्माण कराया गया है।
नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने कहा कि नगर के सभी वार्डों में जरूरी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विकास कार्य कराए जा रहे हैं। सड़क और नाली निर्माण से लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पालिका की प्राथमिकता है।
इस दौरान सभासद अनवर अली, सुनीता चौरसिया, ऊषा जैन, अनीता देवी, कृष्णमोहन, राजकुमार राव, दिनेश भारती, अजय श्रीवास्तव, अभिषेक गुप्ता, अजीत सिंह और अमित दुबे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1570
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?