सोनभद्र स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के कर्मचारियों ने कार्यों का किया एक दिवसीय बहिष्कार

IMG 20261128 WA0022
IMG 20261128 WA0022

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मानदेय बढ़ाने, 5 लाख का कैशलेस इलाज, 20 लाख का बीमा, मातृत्व अवकाश सहित रखी 8 सूत्रीय मांगें

सोनभद्र। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, पंचायती राज विभाग के सभी आउटसोर्स कर्मचारियों ने विगत 11 वर्षों से मानदेय न बढ़ाये जाने एवं अपनी 8 सूत्रीय मांगों को लेकर शनिवार को कार्य बहिष्कार किया। पंचायतीराज विभाग के निदेशक / मिशन निदेशक, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण को संबोधित ज्ञापन भेजकर मांगों को मानने का अनुरोध किया है तथा मांगें न मानने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
कंसलटेंट एम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन (सेवा) के बैनर तले जनपद सोनभद्र के सभी जिला कंसलटेंट, लेखाकार, खण्ड प्रेरक और कम्प्यूटर ऑपरेटर अपनी मांगों को लेकर हुंकार भरी। जिला कंसलटेंट किरण सिंह ने बताया कि कर्मचारी काफी समय से अपनी मांग रख रहे हैं लेकिन निदेशालय की हठधर्मिता के कारण उनको न्याय और सम्मान नहीं मिल पा रहा है। संगठन इस न्याय और सम्मान की लड़ाई के लिए संवैधानिक तरीके से किसी भी सीमा तक जा सकता है।
मानदेय गाइडलाइन के अनुसार तय करने और प्रति वर्ष 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने की मांग की गई है। अन्य मांगों में कर्मचारियों को पांच लाख तक का कैशलेस इलाज, 20 लाख का एक्सीडेंटल बीमा, क्योंकि मिशन के 33 कर्मचारी अब तक मृतक हो गए मगर उनके परिवार को कोई सहायता नहीं मिली। उन 33 कर्मचारियों के परिवारों को लाभ दिया जाए जो अभी तक नहीं दिया गया है, महिला कर्मचारियों को अन्य विभागों की तरह मातृत्व अवकाश मानदेय के साथ देने, एच.आर. पॉलिसी बनाने, राज्य, जिला और ब्लॉक स्तर पर पारस्परिक स्थानांतरण करने, कर्मचारियों को भुगतान किए गए मानदेय से काटे गए जीएसटी और सर्विस टैक्स को वापस करने की मांग की गई है।
सेवा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल केसरी का कहना है कि अब तक कई बार ज्ञापन दिया जा चुका है। आरोप है कि पंचायतीराज निदेशालय का रवैया हठधर्मिता पूर्ण है। अभी तक मात्र आश्वासन देकर टरकाने का कार्य किया गया है। 28 नवंबर को सामूहिक कार्य बहिष्कार किया गया है। प्रतिदिन की तरह कार्यालय में आकर अपनी उपस्थिति दी गयी है लेकिन कार्य नहीं किया जाएगा। लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों की अहम भूमिका और योगदान है, उनको भी 29 नवंबर को ज्ञापन देकर कर्मचारी अपनी स्थिति से अवगत कराएंगे। 30 नवंबर को उपनिदेशक पंचायत के माध्यम से निदेशक को ज्ञापन भेजकर मांगों को मानने का अनुरोध किया जाएगा। फिर भी मांगें नहीं मानी जाती हैं तो एक दिसंबर से पूरे प्रदेश में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के कर्मचारी पूरी तरह से प्रदेश व्यापी कार्य का बहिष्कार करेंगे। अगर तब हमारी मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जाता है तो आगामी सात दिसंबर को पंचायतीराज निदेशालय और पंचायतीराज मंत्री के आवास का घेराव कर अपनी आवाज बुलंद करेंगे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1570
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?