Trending News
नौगढ़ कॉलेज में विद्यार्थियों का मतदाता पंजीयन हुआ, राजकीय महाविद्यालय में लगा विशेष शिविर, 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके छात्रों से फॉर्म-6 भरवाया वन भूमि पर अतिक्रमण में लगा ट्रैक्टर पकड़ा, चंदौली के मझगाई रेंज में वन विभाग ने की कार्रवाई तीन किलोमीटर कच्ची सड़क बनी ग्रामीणों की मुसीबत, पक्की सड़क के लिए सौंपा ज्ञापन पीएलवी ने कानून की जानकारी दी, कम उम्र में शादी पर दो साल तक की सजा और एक लाख रुपए तक जुर्मानानौगढ़ के स्कूल में छात्राओं को बाल विवाह के खिलाफ जागरूक किया, संविधान ज्ञान प्रतियोगिता में अंकित राज प्रथम, चंदौली के अमदहां चरनपुर में संविधान दिवस पर कार्यक्रम नौगढ़ के जमसोत और सेमरसाधोपुर पहुंचे CO देवेंद्र कुमार और थाना प्रभारी, चुनाव से पहले मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया

वन भूमि पर अतिक्रमण में लगा ट्रैक्टर पकड़ा, चंदौली के मझगाई रेंज में वन विभाग ने की कार्रवाई

image editor output image 839496649 1795863975793
image editor output image 839496649 1795863975793

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के मझगाई रेंज में वन भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ वन विभाग ने शनिवार को कार्रवाई की। टीम ने साढ़सोत बीट के गहिला-8 क्षेत्र से अतिक्रमण में इस्तेमाल हो रहा एक ट्रैक्टर पकड़ा।

इसके बाद ट्रैक्टर को मझगाई रेंज कार्यालय लाया गया। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई के दौरान वन दरोगा अभिषेक यादव, वन रक्षक शिवपाल और वनकर्मी शंकर व संदीप मौजूद रहे। टीम ने मौके पर वन भूमि की स्थिति देखी और ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लिया।

मझगाई रेंज के रेंजर मोहन सिंह ने कहा कि वन भूमि पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ नियमों के मुताबिक कार्रवाई होगी।

उन्होंने कहा कि वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए विभाग आगे भी कार्रवाई जारी रखेगा।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1570
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?