अमित मिश्रा
डीएम कार्यालय के पास लगा अनोखा बैनर, मायावती को मुख्यमंत्री बनाने की अपील के साथ आठ हाथों में दिखाए गए संविधान, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के प्रतीक
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। संविधान दिवस पर जनपद में बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को मां दुर्गा के अष्टभुजा स्वरूप में दर्शाने वाला एक अनोखा होर्डिंग इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। जिलाधिकारी कार्यालय के पास लगाए गए इस होर्डिंग को लेकर लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
होर्डिंग में बसपा सुप्रीमो मायावती को मां दुर्गा के आठ भुजाओं वाले स्वरूप में प्रदर्शित किया गया है।
होर्डिंग में दर्शाया गया आठ हाथ:- इसमें उनके आठों हाथों में अलग-अलग प्रतीक दिखाए गए हैं।
पहले हाथ में संविधान की पुस्तक के साथ सम्मान और न्याय, दूसरे हाथ में सभी के लिए समान न्याय।
तीसरे हाथ में मीडिया को सच की आवाज।
चौथे हाथ में स्वास्थ्य को सबका अधिकार।
पांचवें हाथ में शिक्षा को उज्ज्वल भविष्य।
छठे हाथ में किसान को समृद्ध खेती।
सातवें हाथ में जनहित को सुरक्षित समाज।
आठवें हाथ में उद्योग को रोजगार और विकास के प्रतीक के रूप में दर्शाया गया है।










