आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने 25सौ रुपये प्रोत्साहन राशि को मूल मानदेय में जोड़ने की मांग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। जिला अध्यक्ष प्रतिमा सिंह के नेतृत्व में आंगनबाड़ी संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को जिलाधिकारी बीएन सिंह (चर्चित गौड़) के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेश सरकार द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए 5 लाख तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा और यूनिफॉर्म के लिए 500 रुपये बढ़ोतरी के लिए संगठन ने धन्यवाद दिया, लेकिन वर्तमान में 1,500 रुपये मूल मानदेय और 2,500 रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में बढ़ाए गए हैं। मांग है कि 2,500 रुपये को प्रोत्साहन राशि के बजाय मूल मानदेय में शामिल किया जाए, ताकि यह राशि हर महीने निश्चित रूप से मिल सके।
प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि प्रोत्साहन राशि का भुगतान कई जनपदों में नियमित नहीं हो रहा है। कहीं दो महीने की राशि छह महीने बाद और कहीं सालभर बाद मिलती है। बहुत कम कार्यकर्ताओं को इसका लाभ मिल पाया है।
साथ ही पोषण ट्रैकर एप के माध्यम से केंद्र खोलने और बंद करने के लिए जीपीएस व्यवस्था लागू की गई है, जो नेटवर्क समस्या और मोबाइल रिचार्ज न होने से कठिन है। इस व्यवस्था को हटाने और लंबित प्रोत्साहन राशि का भुगतान कराने की मांग की गई।
इस मौके पर पार्वती, निशा, सरोज, वंदना सहित कई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1569
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?