राजकीय इण्टर कॉलेज, पिपरी में राजकीय शिक्षक संघ सोनभद्र का जनपदीय द्विवर्षीय अधिवेशन सम्पन्न

IMG 20261124 WA0011
IMG 20261124 WA0011

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

डॉ. राजन चतुर्वेदी तीसरी बार जिलाध्यक्ष, अजीत सिंह दूसरी बार जिला मंत्री निर्वाचित

म्योरपुर / सोनभद्र। रविवार को राजकीय इण्टर कॉलेज पिपरी में राजकीय शिक्षक संघ, उत्तर प्रदेश (जनपद सोनभद्र) का द्विवर्षीय अधिवेशन वैचारिक ऊर्जा, संगठनात्मक प्रतिबद्धता और लोकतान्त्रिक गरिमा के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में इस क्षेत्र से चार बार सांसद रहे – तीन बार लगातार लोकसभा सदस्य एवं एक बार राज्यसभा सांसद राम शकल उपस्थित रहे। सभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने ओजस्वी शब्दों में कहा कि संगठन का मजबूत होना अत्यन्त आवश्यक है, जिससे शिक्षक अपनी आवाज को सशक्त रूप से उठा सकें और अपनी न्यायसंगत बातों को मनवा भी सकें।
अधिवेशन में विशिष्ट अतिथियों के रूप में डॉ. अशोक कुमार अवाक (प्रांतीय महामंत्री एवं उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष), डॉ. विजय भारतीय सिंह (वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष) तथा वेद प्रकाश राय (प्रांतीय उपाध्यक्ष) की सहभागिता ने आयोजन की शोभा बढ़ाई। प्रांतीय संगठन मंत्री डॉ. अमर सिंह ने चुनाव पर्यवेक्षक के दायित्व का निर्वहन किया। संयोजक के रूप में प्रांतीय कोषाध्यक्ष राजेश कुमार यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जबकि सह-संयोजक के रूप में विंध्याचल मंडल की वरिष्ठ मंडलीय उपाध्यक्ष प्रमिला श्रीवास्तव, मंडलीय उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह तथा मंडलीय संयुक्त मंत्री राजेश्वर मिश्र ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया।
अधिवेशन में सर्वसम्मति से जनपद सोनभद्र की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें डॉ. राजन चतुर्वेदी लगातार तीसरी बार जिलाध्यक्ष एवं अजीत सिंह लगातार दूसरी बार जिला मंत्री निर्वाचित हुए।
कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद प्रजापति एवं उपमा बैस, उपाध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह एवं डॉ. प्रीति शर्मा, उपमंत्री अनीता रानी एवं देवेंद्र प्रजापति, संयुक्त मंत्री अभिनव राय और गीता सरोज, संगठन मंत्री साधू शरण यादव और कृष्ण कुमार सिंह, सांस्कृतिक मंत्री मनोज कुमार यादव और संगीता प्रजापति, प्रचार मंत्री आरती गुप्ता और उदयराज, विधि मंत्री विजया विश्वकर्मा और संदीप कुमार जायसवाल, कोषाध्यक्ष विकाश, आय-व्यय निरीक्षक अनीता गोंड़, मीडिया प्रभारी / प्रवक्ता डॉ. सदानंद तिवारी निर्वाचित हुए।
मार्गदर्शक एवं संरक्षक मंडल में अजय कुमार सिंह, संतोष विश्वकर्मा, डॉ. अरविन्द कुँवर, श्यामचरण सिंह और दिल मुहम्मद को सर्वसम्मति से नामित किया गया।
महामंत्री डॉ. अशोक कुमार अवाक ने नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि इन सभी पदाधिकारियों के संवेदनशील, दूरदर्शी और कर्मठ नेतृत्व में जनपद सोनभद्र के राजकीय माध्यमिक शिक्षकों की व्यावहारिक एवं नीतिगत समस्याओं का प्रभावी समाधान होगा तथा शिक्षक-हितों की रक्षा और शैक्षिक वातावरण के उन्नयन को नई दिशा मिलेगी।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1569
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?