चतरां मंडल के बूथ 146 पर महिला मोर्चा का संपर्क अभियान, महिला कार्यकर्ताओं से किया संवाद
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज विधानसभा अंतर्गत चतरां मंडल के बूथ संख्या 146 पर विस्तारक अंजू त्रिपाठी, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा आशा विश्वकर्मा, जिला महामंत्री महिला मोर्चा प्रिया सोनकर, जिला मंत्री महिला मोर्चा वंदना वर्मा के साथ बूथ पर महिला कार्यकर्ताओं से संपर्क किया गया।
इस दौरान बूथ स्तर पर महिला कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठन की गतिविधियों, केंद्र व प्रदेश सरकार की महिला कल्याणकारी योजनाओं और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। महिला कार्यकर्ताओं को बूथ को और मजबूत करने तथा घर-घर तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया।
नेताओं ने कहा कि नारी शक्ति के सशक्तिकरण एवं संगठन की मजबूती के लिए हमारा संकल्प निरंतर जारी है।









