बरसात में खैराही-किरवानी मार्ग बना मुसीबत, गड्ढों फिसलन से चलना हुआ दुश्वार

IMG 20261121 WA0015
IMG 20261121 WA0015

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

15 साल पुरानी ईंट की सड़क जगह-जगह टूटी, एंबुलेंस तक नहीं पहुंच पा रही, ग्रामीणों ने की जल्द निर्माण की मांग

म्योरपुर (सोनभद्र)। म्योरपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत खैराही-किरवानी मार्ग को जोड़ने वाली सड़क जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। खासतौर पर बरसात होने के कारण इस सड़क पर चलना दुश्वार हो गया है। ईंट की बनी सड़क पर फिसलन होने से दो पहिया वाहन सवार और पैदल चलने वाले लोगों को ज्यादा दिक्कत हो रही है।
लोगों ने बताया कि ईंट की बनाई गई यह सड़क लगभग पंद्रह वर्ष पूर्व बनवाई गई थी, जो अब चलने योग्य नहीं रह गई है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं और कहीं-कहीं ईंट ही उखड़ गई है। पूर्व में कई बार फिसलने से दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। इसी मार्ग पर एक पूर्व सैनिक का भी आवास है।
समाजसेवी प्रशांत कुमार दुबे ने बताया कि खैराही में कुसुमलता के घर से लेकर किरवानी में शिवप्रसाद के घर तक की सड़क खराब है। सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण गांव में आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस सहित बड़ी चार पहिया वाहन को आने-जाने में काफी दिक्कत होती है। अगर किसी मरीज या गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाना पड़े तो काफी दिक्कत होती है। दुबे ने बताया कि इस सड़क का बनाया जाना लोकहित एवं जनहित के लिए अति आवश्यक है।
पूर्व प्रधान शिवप्रसाद, सावित्री देवी, अशोक, सत्तार, मेराज, फिरोज, जब्बार, छोटेलाल, जगजीवन, जनार्दन, अमेरिका, विनोद सहित अन्य लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क को जल्द से जल्द बनवाने की मांग की है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1567
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?