चुनाव जीतने के बाद पहली बार सपा कार्यालय पहुंचे स्नातक एमएलसी, कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से किया जोरदार स्वागत

IMG 20261121 WA0012
IMG 20261121 WA0012

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

स्नातकों के हक की आवाज सदन में उठाऊंगा : आशुतोष सिन्हा

सोनभद्र। स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा चुनाव जीतने के बाद पहली बार समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पहुंचे तो पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। फूल-मालाओं से लादकर उन्हें जीत की बधाई दी गई। इस दौरान कार्यालय में उत्साह का माहौल रहा।
एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने स्वागत के लिए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह जीत केवल उनकी नहीं, बल्कि उन कार्यकर्ताओं और स्नातक मतदाताओं की है, जिन्होंने उन पर भरोसा जताया। जनता ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा से निभाएंगे। स्नातक वर्ग की समस्याओं को सदन में मजबूती से उठाने के साथ ही उनके अधिकारों और हितों के लिए लगातार संघर्ष करेंगे।
जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव ने कहा कि आशुतोष सिन्हा की जीत पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और स्नातक मतदाताओं के भरोसे का परिणाम है। उनके नेतृत्व और अनुभव से संगठन को मजबूती मिलेगी। सांसद छोटेलाल खरवार ने कहा कि आशुतोष सिन्हा सदन में स्नातक वर्ग की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाएंगे। उनकी जीत से पार्टी कार्यकर्ताओं में नया उत्साह आया है।
इस मौके पर पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, रमेश चंद्र दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय यादव, रविंद्र बहादुर सिंह पटेल, श्याम बिहारी यादव, मो. सईद कुरैशी, जय प्रकाश पांडेय चेखुर, डॉ. लोकपति सिंह पटेल, राम भरोसे पटेल, चौधरी यशवंत सिंह, अनिल प्रधान और अशोक पटेल, महिला सभा की जिलाध्यक्ष गीता गौर, रमेश यादव सहित पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1567
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?