150 लोगों ने की सहभागिता, वैदिक रीति-रिवाज से संपन्न हुआ विवाह संस्कार, समरसता का दिया संदेश
सोनभद्र। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, सोनभद्र नगर की शिवाजी शाखा द्वारा शिवाजी सेवा बस्ती में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ तुलसी विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बस्ती के लगभग 150 लोगों ने सहभागिता की, जिनमें करीब 80 महिलाएं एवं बालिकाएं तथा लगभग 50 बच्चे एवं पुरुष शामिल रहे।
कार्यक्रम में तुलसी विवाह धार्मिक परंपराओं एवं वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न कराया गया। धर्म जागरण विभाग के विनय आचार्य द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना एवं विवाह संस्कार संपन्न कराया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने धार्मिक आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में जिला प्रचारक राहुल, जिला कार्यवाह दिनेश, नगर प्रचारक विशाल, जेबी सिंह, धीरज, रंजीत, सुनील, सत्यम, आशुतोष, विवेक सहित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आयोजन के माध्यम से सामाजिक समरसता, धार्मिक जागरूकता एवं समाज के सभी वर्गों के बीच आपसी सद्भाव और सहभागिता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का समापन पूजा-अर्चना एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ।









