यातायात माह में वाहन चालकों के लिए निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

IMG 20261120 WA0013
IMG 20261120 WA0013

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

एएसपी ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में यातायात माह नवंबर-2026 के अंतर्गत शुक्रवार को थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रांतर्गत टोल प्लाजा से पहले स्थित तिराहे पर वाहन चालकों के लिए निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का शुभारंभ अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर उनके द्वारा शिविर में उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य परीक्षण सुविधाओं का जायजा लिया गया। शिविर के दौरान वाहन चालकों का निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिससे वाहन चालकों को अपने स्वास्थ्य एवं दृष्टि संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूक किया जा सके।
कार्यक्रम के दौरान यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करना न केवल स्वयं की सुरक्षा बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए भी अत्यंत आवश्यक है।
इस दौरान वाहन चालकों को महत्वपूर्ण सावधानियों के प्रति जागरूक किया गया – दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट धारण करें तथा पीछे बैठने वाले व्यक्ति को भी हेलमेट पहनाएं। चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। शराब अथवा किसी अन्य नशीले पदार्थ का सेवन कर वाहन न चलाएं। निर्धारित गति सीमा का पालन करें तथा तेज गति एवं लापरवाही से वाहन चलाने से बचें। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें। वाहन चलाने से पूर्व अपने नेत्र एवं स्वास्थ्य की नियमित जांच कराएं तथा किसी भी प्रकार की शारीरिक अस्वस्थता होने पर वाहन चलाने से बचें।
साथ ही वाहन चालकों को बताया गया कि थोड़ी सी लापरवाही गंभीर सड़क दुर्घटना का कारण बन सकती है। अतः वाहन चलाते समय संयम एवं सतर्कता बरतें और यातायात नियमों का पूर्णतः पालन करें।प्रभारी यातायात टीएसआई तीरथ लाल, भरत राय, सुनील यादव, बबलू यादव, वीरेंद्र, अजय कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1566
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?