रामलीला देखने निकले चार नाबालिगों की बाइक खंभे से टकराई, 13 वर्षीय किशोर की मौत, दो गंभीर

IMG 20261109 123627
IMG 20261109 123627

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

संवाददाता – सी एस पाण्डेय। न्यूज़ एक्सप्रेस भारत नेटवर्क।

O- दीपावली की खुशी मातम में बदली, सड़कों पर नाबालिगों की रफ्तार बनी काल, अभिभावकों की लापरवाही पर उठे सवाल

बभनी (सोनभद्र), 9 नवंबर । थाना क्षेत्र के तेंदुअल गांव में रविवार की आधी रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों किशोर एक ही बाइक पर सवार होकर रामलीला देखने जा रहे थे, तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई।

चार सवारी, बिना हेलमेट, तेज रफ्तार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, धनवार निवासी राम शकल (13) पुत्र लालमोहन अपने तीन साथियों दीपू (15) पुत्र रामसरन, पवन कुमार (12) पुत्र अवधेश और सूरज कुमार (15) पुत्र सुख सिंह, निवासीगण चकबगदरीसानी के साथ बाइक से रामलीला देखने जा रहा था। रविवार रात करीब 12 बजे तेंदुअल गांव के पास बाइक अनियंत्रित हो गई और बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि चारों किशोर उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे।

चीख-पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीण

हादसे के बाद किशोरों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बभनी पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने राम शकल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल दीपू, पवन और सूरज का प्राथमिक उपचार किया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए पवन कुमार और सूरज कुमार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने शुरू की जांच

प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि मृतक किशोर के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

यह हादसा केवल एक स्थानीय घटना नहीं, बल्कि देशभर में नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने की बढ़ती प्रवृत्ति पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। त्योहारी सीजन में बिना हेलमेट और ट्रिपलिंग के साथ तेज रफ्तार वाहन चलाना जानलेवा साबित हो रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि अभिभावकों को अपने नाबालिग बच्चों को वाहन देने से बचना चाहिए, अन्यथा ऐसे हादसे नहीं रुकेंगे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1568
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?