संवाददाता – विरेन्द्र कुमार
O- डांडिया महोत्सव समेत धार्मिक कार्यक्रमों पर हुआ मंथन
O- श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चर्चा
विंढमगंज (सोनभद्र) । आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव और डांडिया कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मां काली मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मां काली पीठ दुर्गा पूजा समिति की कार्यसमिति का गठन किया गया। पूर्व पदाधिकारियों को सर्वसम्मति से यथावत रखते हुए आयोजन को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।
बैठक में बताया गया कि वर्ष 2026 में मां काली पीठ का दुर्गा पूजा महोत्सव 70वें वर्ष में प्रवेश करेगा। वर्ष 1956 से चली आ रही दुर्गा पूजा की परंपरा आज भी क्षेत्र में श्रद्धा और आस्था के साथ जारी है। 70वें वर्ष के आयोजन को विशेष बनाने के लिए पूजा-पंडाल, धार्मिक कार्यक्रम, डांडिया महोत्सव, श्रद्धालुओं की सुविधा और प्रसाद वितरण समेत अन्य व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया गया।
समिति के संरक्षक मंडल में अशोक जायसवाल, विनोद जायसवाल, अरुण जायसवाल, पप्पू गुप्ता, नन्दलाल केसरी, अरविन्द जायसवाल, ऋषिकेश जायसवाल (डब्लू), राकेश केशरी, मुन्ना केसरी, राम सकल जायसवाल, सुनील गुप्ता (सन्नी गुप्ता) और सियाराम गुप्ता को शामिल किया गया।
वहीं रविशंकर जायसवाल को अध्यक्ष, प्रवेश गुप्ता को प्रबंधकर्ता और राजीव रंजन तिवारी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा पंकज गुप्ता, राजेश गुप्ता, सुमित राज और सियाराम गुप्ता समेत अन्य सदस्यों को भी आयोजन की अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
रविन्द्र जायसवाल उर्फ बाबू, उदय जायसवाल, किशोर पटवा, अभिषेक प्रताप सिंह, संजय गुप्ता, किसलय मयूर, अशोक कुमार (एडवोकेट), शिवम् जायसवाल सहित अन्य सदस्यों की भी आयोजन में सहभागिता रहेगी।
बैठक में क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और 70वें वर्ष के दुर्गा पूजा महोत्सव को सफल बनाने के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। कार्यकर्ताओं ने भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए आयोजन को सफल बनाने की प्रतिबद्धता जताई।
इस दौरान थाना निरीक्षक रविकांत मिश्रा अपने हमराहियों के साथ मौजूद रहे। बैठक में आयोजन के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने को लेकर भी चर्चा हुई।










