नवागत बीईओ मनोज कुमार सिंह ने संभाला कार्यभार, शिक्षकों ने किया भव्य स्वागत

IMG 20261120 WA0011
IMG 20261120 WA0011

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नवीन कुमार

कोन /सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)।  विकास खंड कोन के नवागत खंड शिक्षा अधिकारी श्री मनोज कुमार सिंह ने कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर क्षेत्र के शिक्षकों ने उनका माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों ने नवागत खंड शिक्षा अधिकारी को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में विकास खंड कोन में बेसिक शिक्षा की गुणवत्ता को नई ऊंचाइयां प्राप्त होंगी तथा शैक्षिक गतिविधियों को और अधिक गति मिलेगी।

कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर शिक्षक राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ब्लॉक अध्यक्ष कोन रितेश कुमार, मिथलेश कुमार जायसवाल, अंजनी कुमार, अविनाश कुमार, गोपाल जी, प्रीतम पांडेय, योगेश कुमार सिंह, मनीष कुमार त्रिपाठी, दीपमणि त्रिपाठी एवं श्रवण कुमार सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

सभी शिक्षकों ने नवागत खंड शिक्षा अधिकारी के सफल एवं सुखद कार्यकाल की कामना की।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1566
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?