जनजातीय सांस्कृतिक महोत्सव कार्यक्रम में थिरके आदीवासी

IMG 20261120 WA0010
IMG 20261120 WA0010

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

क्षेत्र के एक दर्जन से भी अधिक टीमों ने किया प्रतिभाग

जनता इण्टर कालेज बभनी के प्रांगण में हुआ आयोजित

बभनी/सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। सेवा समर्पण संस्थान द्वारा आयोजित जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित जनजातीय सांस्कृतिक महोत्सव में जनजातीय समाज की गौरवशाली परंपरा, संस्कृति और इतिहास को याद किया गया।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार जिला महामंत्री शारदा सिंह खरवार,ब्लाक प्रमुख मानसिंह गोंड, जिला पंचायत सदस्य सुषमा सिंह गोंड,सेवा समर्पण संस्थान के जिला उपाध्यक्ष देवनारायण सिंह खरवार रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं मुख्य वक्ता के रूप में अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के लोक कला प्रमुख मौजूद रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ पारम्परिक पूजा के साथ प्रारंभ हुआ इसके पश्चात मां भारती और भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। संगठन मंत्री आनंदजी ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष, सामाजिक चेतना और देश की आजादी के आंदोलन में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।कहा पूजा पद्धति साहित्य, संस्कृति तथा लोककला को सजाने संवारने के लिए 75 वर्षों से बनवासी कल्याण आश्रम काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि जनजाति समाज बड़े ही निष्ठा और शुद्धता के साथ करमदेव का पूजा अर्चना करते हैं। कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन साहस, स्वाभिमान, संघर्ष और समाज के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के अत्याचारों और शोषण के विरुद्ध आवाज बुलंद करते हुए जनजातीय समाज को एकजुट करने का काम किया। उनका संघर्ष केवल राजनीतिक आजादी तक सीमित नहीं था, बल्कि जल, जंगल और जमीन के अधिकारों की रक्षा तथा सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूकता पैदा करना भी उनके आंदोलन का महत्वपूर्ण हिस्सा था।अतिथि जीत सिंह खरवार ने जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास और महापुरुषों के योगदान को याद करते हुए कहा कि जनजातीय समाज ने देश की संस्कृति, परंपराओं और स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भगवान बिरसा मुंडा जैसे महान क्रांतिकारियों का जीवन आज भी समाज को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और राष्ट्रहित में समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा देता है।महोत्सव के माध्यम से मुख्य वक्ता बीरबल सिंह ने कहा जनजातीय समाज की लोक संस्कृति, कला, परंपरा और ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित करने तथा नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। कहा कि जनजातीय गौरव दिवस मनाने का उद्देश्य केवल महापुरुषों को याद करना नहीं, बल्कि उनके विचारों, संघर्षों और आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करना भी है। भगवान बिरसा मुंडा का जीवन आने वाली पीढ़ियों को अन्याय के विरुद्ध खड़े होने, अपनी संस्कृति पर गर्व करने और समाज के उत्थान के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा देता रहेगा। जनजातीय गौरव दिवस सांस्कृतिक महोत्सव में कर्मा की 13 टीमें,मृदंग की पांच टीमें,डोमकच की तीन टीमें,झूमर की चार टीमें अपने कला का प्रर्दशन की। अध्यक्षता देवनारायण सिंह खरवार ने किया तथा कार्यक्रम का संचालन रामप्रकाश पांडेय व अमरदेव पांडेय ने किया।

इनसेट
राजमोहनी माता की शोभा यात्रा से गूंजा बभनी बाजार, भक्तों में दिखा उत्साह

बभनी (सोनभद्र)। जनता इंटर कॉलेज बभनी में आयोजित जनजातीय सांस्कृतिक महोत्सव के अवसर पर शुक्रवार को राजमोहनी माता की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा बभनी बाजार से शुरू होकर कार्यक्रम स्थल जनता इंटर कॉलेज तक पहुंची।

शोभा यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। आगे-आगे नगाड़ा, गुदुम और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुन पर कलाकार नृत्य करते चल रहे थे। राजमोहनी माता की झांकी को फूल-मालाओं से सजाया गया था। यात्रा के दौरान पूरा बभनी बाजार “जय राजमोहनी माता” के जयकारों से गूंज उठा।

बाजार में जगह-जगह लोगों ने शोभा यात्रा का स्वागत किया। महिलाओं ने आरती उतारी और पुष्प वर्षा की। बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

शोभा यात्रा के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद माता की पूजा-अर्चना की गई और महोत्सव का विधिवत शुभारंभ हुआ।

आयोजकों ने बताया कि राजमोहनी माता जनजातीय समाज की आस्था का प्रतीक हैं। उनकी शोभा यात्रा से महोत्सव में भक्ति और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1566
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?