नौगढ़ के कोइलरवा हनुमान मंदिर पर कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियों का एसडीएम व सीओ ने लिया जायजा

image editor output image 418857965 1795163400392
image editor output image 418857965 1795163400392

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील क्षेत्र के प्रसिद्ध कोइलरवा हनुमान मंदिर पर लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेले को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को एसडीएम नौगढ़ पवन कुमार यादव और पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार ने कोइलरवा हनुमान मंदिर पहुंचकर मेले की तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था सहित श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम पवन कुमार यादव ने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए व्यवस्थाओं को समय से दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, आने-जाने के मार्ग और भीड़ को नियंत्रित करने सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने को कहा।

वहीं सीओ देवेंद्र कुमार ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाए और किसी भी तरह की अव्यवस्था न होने पाए। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

एसडीएम पवन कुमार यादव ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी कराई जा रही हैं।

सीओ देवेंद्र कुमार ने कहा कि मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा। भीड़ नियंत्रण, यातायात और कानून-व्यवस्था पर विशेष नजर रखी जाएगी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होने दी जाएगी।

अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान संबंधित कर्मचारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1566
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?