551 दीप जलाकर मनाई गई वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती, चाचा नेहरू पार्क में उमड़ा जनसैलाब

IMG 20261119 204232
IMG 20261119 204232

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

साहस, शौर्य राष्ट्रभक्ति को किया नमन, महापुरुषों के आदर्शों को याद रखने का लिया संकल्प

सोनभद्र। वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती के अवसर पर शाम 5 बजे नगर स्थित चाचा नेहरू पार्क में 551 दीप जलाकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस कार्यक्रम के संयोजक सौरभ सिंह पटेल रहे, जिनके नेतृत्व में यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस अवसर पर नगर के तमाम गणमान्य नागरिकों, वरिष्ठजनों, मातृशक्ति, बच्चों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए दीप जलाए और महान वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के अदम्य साहस, शौर्य, त्याग एवं राष्ट्रभक्ति को नमन किया। दीपों की रोशनी से पूरा पार्क जगमगा उठा और वातावरण देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत हो गया।
उपस्थित लोगों ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई जैसी महान वीरांगनाओं का जन्म इस देश की गौरवशाली धरोहर है। उनके साहस, संघर्ष और बलिदान ने स्वतंत्रता आंदोलन को नई प्रेरणा दी। उनका जीवन आज भी हमें स्वाभिमान, वीरता और राष्ट्रप्रेम की सीख देता है। झांसी की रानी ने जिस वीरता से अंग्रेजों का सामना किया, वह इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है और आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।
इस अवसर पर सभी ने संकल्प लिया कि देश के महापुरुषों एवं वीर स्वतंत्रता सेनानियों की जयंती और शहादत दिवस पर इसी तरह आयोजन कर उनके आदर्शों एवं बलिदान को याद किया जाएगा, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनसे प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभा सकें।
इस कार्यक्रम में संयोजक सौरभ सिंह पटेल, अमित पाण्डेय, संजय जायसवाल, बीएन सिंह, सुनील सिंह, वकील खान, अनुज सिंह, इंदु प्रकाश सिंह, देवानंद पाठक, राजाराम दुबे, रमेश सिंह, क्रांति सिंह, राकेश चौधरी, बृजेश श्रीवास्तव, गोपाल सिंह, विवेक सिंह, शिवा अजीत शुक्ला आदि लोग उपस्थित थे।
अंत में संरक्षक अभिषेक मिश्रा ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों, मातृशक्ति, युवाओं, बच्चों एवं सहयोगियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1566
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?